Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : रक्षाकाली मंदिर में वार्षिक चैती काली पूजा संपन्न

Jamtara : जामताड़ा थाना क्षेत्रन्तर्गत दक्षिणबहाल रक्षाकाली मंदिर में मंगलवार 4 अप्रैल को वार्षिक चैती काली पूजा का आयोजन किया गया. सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हुई जो दोपहर तक जारी रही. मंदिर के पुजारी हृदय नारायण झा ने वैदिक रीति-रिवाजों से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना कराया. दक्षिणबहाल, भरचंडी, बोधबांध, खुदूडीह, टीकाडीह सहित कई गांवों के सैंकड़ों श्रद्धालु रक्षाकाली मंदिर में माथा टेंकने पहुंचे थे. श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को लेकर चौकीदार व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी. वार्षिक काली पूजा को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. यह मंदिर काफी पुराना है और इससे लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है. खासकर चैत्र महीने के प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ जुटती है. वार्षिक काली पूजा के दरम्यान मंदिर परिसर के बाहर सड़क किनारे मेला का भी आयोजन हुआ. मेला में लगे आईसक्रीम व चाट-पकौड़े की दुकानों पर बच्चों व महिलाओं की भीड़ थी. यह">https://lagatar.in/jamtara-2-60-lakh-looted-from-csp-operator/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : सीएसपी संचालक से 2.60 लाख की लूट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही