Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: सूद के पैसे को लेकर मारपीट, एक घायल

जामताड़ा जिले के नारायणपुर बस स्टैंड के समीप सोमवार शाम करीब 6 बजे सूद पर दिए गए पैसे के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई.
Advertisement
Advertisement
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: जामताड़ा जिले के नारायणपुर बस स्टैंड के समीप सोमवार शाम करीब 6 बजे सूद पर दिए गए पैसे के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जामताड़ा रेफर कर दिया गया.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के अमडीहा निवासी पूरन मंडल, जो पेशे से शिक्षक बताए जाते हैं, क्षेत्र में सूद पर रुपये देने का काम भी करते हैं. 

 

बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब पांच वर्ष पूर्व नारायणपुर थाना क्षेत्र के महतोडीह निवासी शमीम शेख को 20 हजार रुपये सूद पर दिए थे. आरोप है कि लंबे समय से रुपये वापस नहीं किए जाने को लेकर दोनों के बीच नारायणपुर बस स्टैंड के पास कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.

 

घायल शमीम शेख का आरोप है कि पूरन मंडल ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी छाती में गंभीर चोट आई. 

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, जामताड़ा रेफर कर दिया.

 

इधर, नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि दोनों पक्ष थाना पहुंचे हैं. मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही