Search

 
 
 

जामताड़ा :  हूल दिवस की तैयारी को लेकर विधानसभाध्यक्ष ने की बैठक

 
दिन में प्रतिमा पर माल्यार्पण और रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
Jamtara : हूल दिवस की तैयारी को लेकर विधानसभाध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने फतेहपुर प्रखंड के मुर्गाबनी मोड़ पर हूल दिवस की तैयारी को लेकर सिदो कान्हू समिति के साथ 26 जून को बैठक की. बैठक में हूल दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई. निर्णय लिया गया कि दिन में नाला विधानसभा क्षेत्र स्थित सिदो कान्हू की सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा और रात के समय मुर्गाबनी में संथाली, बंगाली व हिंदी में सांस्कृतक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. समिति के सदस्यों को तैयारी की जिम्मेवारी सौंपी गई. बंगाल के मालदाह से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए ऑरकेस्ट्रा टीम को बुलाया जाएगा. विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी में सिदो कान्हू और चांद भैरव के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. मौके पर फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो, जिला सचिव परेश यादव, जनार्दन भंडारी, गिरिधारी मरांडी, राजीव हांसदा, बलदेव मरांडी, नुनूलाल किस्कू, जियाराम मुर्मू, मनोरंजन मुर्मू, सुधीर मरांडी, भुवन दत्त, उत्तम पाल, लक्ष्मी टुडू, दामोदर राउत, मनोज महतो समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=679461&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : मारवाड़ी महिला समिति ने किया योग शिविर का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही