Search

 
 
 

जामताड़ा : नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

 
Jamtara : जामताड़ा : (Jamtara) – करमाटांड़ थाना क्षेत्र में एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. डुमरिया गांव से 50 साल के आरोपी अमीन मंडल को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. 24 जुलाई की सुबह नौ वर्षीय बच्ची घर में अकेली थी. बच्ची को अकेली देख आरोपी बच्ची के समीप पहुंचा. फिर उसे जामुन पेड़ के नीचे ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया. बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर पीड़िता के पास पहुंचे. बच्ची बेसुध अवस्था में थी. पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के करतूत की जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी नागेश्वर साव और एसआई जयप्रकाश एक्का सदल-बल गांव पहुंचे. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच किया गया. आरोपी के खिलाफ थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=367136&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : झारखंड सरकार को परेशान करने के लिए ईडी कर रही कार्रवाई- फुरकान अंसारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही