Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : 45 हजार छात्रों का नहीं खुला है बैंक एकाउंट

Advertisement
Advertisement
Jamtara: समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के 1024 विद्यालयों में पढ़ने वाले 01 लाख 14 हजार छात्र-छात्राओं के बैंक खाता में डीबीटी के जरिये पोशाक की राशि भेजनी है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कार्यालय जामताड़ा द्वारा अब तक 58 हजार छात्र-छात्राओं के बैंक एकाउंट में लगभग 03 करोड़ 51 लाख की राशि भेजी गई है. यह राशि सीधे बैंक द्वारा छात्र-छात्राओं के एकाउंट में छह सौ रुपये प्रति बच्चे की दर से भेजे गए हैं.

  56 हजार बच्चे हैं राशि से वंचित

परंतु लगभग 56 हजार बच्चों के बैंक खाता में राशि नहीं भेजी जा सकी है. लगभग 02 करोड़ 74 लाख रुपये भेजना है. इधर बड़ी तादाद में बच्चों का बैंक एकाउंट ही नहीं खुला है. कई विद्यालयों की ओर से बैंक एकाउंट खोलने के लिए सारे दस्तावेज संबंधित बैंक में जमा कर दिए गए हैं. परंतु बैंक की ओर से बच्चों का खाता नहीं खोला जा रहा है. इस तरह करीब 45 हजार छात्र-छात्राओं का बैंक एकाउंट नहीं खुला है. जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय शंकर ने सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को छात्र-छात्राओं का बैंक एकाउंट खुलवाने का निर्देश दिया है. उन्होंने 31 दिसंबर तिथि भी तय कर दी है.

 बैंकों में लगी छात्रों की भीड़

झारखंड ग्रामीण बैंक दक्षिणबहाल की शाखा में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों की भीड़ लगी थी. नवीन प्राथमिक विद्यालय संथाल पिपला में कक्षा पांचवीं के मनषा किस्कु अपनी मां बबीता देवी के साथ बैंक एकाउंट खुलवाने पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार एकाउंट खुलवाने पहुंचे थे. परंतु कागजात की कमी के कारण लौटा दिया था. कई छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड नहीं बना है. इस कारण भी एकाउंट खुलवाने में परेशानी हो रही है. [caption id="attachment_207641" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/abay-300x138.jpeg"

alt="" width="300" height="138" /> जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय शंकर[/caption]

क्या कहते हैं जिला शिक्षा पदाधिकारी

जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय शंकर ने कहा कि प्रधानाध्यापक की ओर से बच्चों का बैंक खाता नहीं खुलने की मूल वजह बैंकों की अन्यमनस्कता बताई जा रही है. इस समस्या के समाधान के लिए एचडीएफसी बैंक को आमंत्रित किया गया है. अगर कोई बैंक इंकार करता है, तो वह एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवा सकता है. यह भी पढ़ें : खाता">https://lagatar.in/due-to-non-opening-of-account-students-are-not-getting-the-amount-of-mid-day-meal/">खाता

नहीं खुलने से छात्रों को नहीं मिल रही मध्याह्न भोजन की राशि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही