Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : बीडीओ ने किया मनरेगा की योजनाओं का निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
किसानों को बागवानी से जुड़ने की दी सीख
Jamtara : नारायणपुर प्रखंड के पोस्ता पंचायत अंतर्गत लोहारंगी व अर्जुनडीह गांव में 22 जुलाई को बीडीओ प्रभाकर मिर्धा ने मनरेगा संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया. इस क्रम में बीडीओ ने लोहारंगी गांव में लखीमुनि टूडू की जमीन पर टीसीबी निर्माण का निरीक्षण किया. उन्होंने अर्जुनडीह गांव में धर्मेंदर हेंब्रम, महेंद्र हेम्ब्रम व गूठा हेम्ब्रम के आम बागवानी का निरीक्षण कर विरेंद्र प्रताप हेंब्रम के कूप का निरीक्षण किया. मौके पर बीडीओ ने लाभुक से कहा कि बागवानी सरकार के महत्वाकांक्षी योजना है. सरकार 4 वर्षों तक इसके देखरेख व घेराव की राशि देती रहती है. मौके पर बीपीओ विद्युत मुर्मू, मुखिया वीरेंद्र प्रताप हेम्ब्रम, रोजगार सेवक सुल्तान अंसारी सहित लाभुक उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=704649&action=edit">यह

भी पढ़ें: जामताड़ा : शेष बचे 4954 रैयतों को जल्द मिलेगा मुआवजा-उपायुक्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही