Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : बिहार एसटीएफ ने किया अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamtara : झारखंड और बंगाल की सीमा पर स्थित चितालडंगाल गांव में अवैध रूप से गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा था. गुरुवार 24 मार्च की देर रात बिहार एसटीएफ, मिहिजाम थाना व सलानपुर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की, जहां गन फैक्ट्री से 10 निर्मित और 25 अर्धनिर्मित पिस्टल तथा जिंदा कारतूस बरामद किये. पुलिस ने बिहार के मुंगेर जिलांतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारक चक गांव निवासी राजकुमार चौधरी, प्रवीण कुमार और कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज निवासी मोहम्मद इकबाल को गिरफ्तार किया है.   [caption id="attachment_274292" align="aligncenter" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/f-pistal-225x300.jpeg"

alt="" width="225" height="300" /> फैक्ट्री से बरामद पिस्टल[/caption] पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीनों फैक्ट्री के अंदर अवैध हथियार का निर्माण करने में जुटे थे. फैक्ट्री के अंदर मौजूद लेथ मशीन भी जब्त कर ली गई है. इस कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को बंगाल ले जाया गया है. उन्हें आसनसोल न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा. इधर मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुर्मीपाड़ा निवासी नंदू चौधरी फरार हैं,जो रिश्ते में गिरफ्तार राजकुमार चौधरी का जीजा है. फरार आरोपी के घर पर फैक्ट्री के संचालनकर्ताओं ने पनाह ली थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sindri-drowned-in-mourning-as-soon-as-the-body-of-student-ashmit-reached/">धनबाद

: छात्र अश्मित का शव पहुंचते ही मातम में डूबा सिंदरी [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही