Search

 
 
 

जामताड़ा : वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

 

साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाइवे पर बिंदापाथर के पास हुआ हादसा

Jamtara : साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाइवे पर बिंदापाथर थाना क्षेत्र की पालोजोड़ी लाहिरबाड़ी बस्ती के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की की मौत हो गई. मृतक की पहचान महुलबना गांव निवासी शिवधन वास्की (27) के रूप में हुई्. घटना 20 अगस्त की रात की है. मिली जानकारी के मुताबिक शिवधन अपनी बाइक से देवघर जिला के हाट पालोजोरी स्थित ससुराल जा रहा था. इसी दौरान पालोजोरी गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. अंधेरे का फायदा उठाते हुए वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला. सूचना मिलते ही पुलिस की रात्रि गश्ती टीम मौके पर पहुंची और शव को थाना ले गई. जेब में मिले पहचान पत्र में दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन कर पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी. मृतक के भाई बोदिनाथ बास्की ने थाना पहुंचकर शव की पहचान की. पुलिस ने 21 अगस्त सोमवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hansraj-among-girls-in-badminton-dayanand-house-winner-among-boys/">धनबाद

: बैडमिंटन में लड़कियों में हंसराज, लड़कों में दयानंद हाउस विजेता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही