Search

 
 
 

जामताड़ा : नारायणपुर के पास वाहन की टक्‍कर से बाइक सवार युवक की मौत

 
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara) जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के देवलबाड़ी गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्‍के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के मंजुरगिला गांव निवासी प्रभात कुमार के रूप में की गई. वह धनबाद में लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे. घटना 22 जून सुबह की है. बताया जाता है कि प्रभात कुमार अपने गांव से बाइक से ड्यूटी के लिए धनबाद जा रहे थे. तभी देवलबाड़ी गांव के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्‍कर मार दी. गंभीर रूप से घायल लोको पायलट को ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस से पहले नारायणपुर सीएचसी ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्‍टरों ने जामताड़ा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन रास्‍ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की. सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्‍पताल पहुंचे. घर के सदस्‍यों का रो-रोकर बुरा हाल था. परिजनों ने बाताया कि प्रभात कुमार की शादी पांच जुलाई हो होने वाली थी. कुद दिन पहले ही तिलक हुआ था. नारायणपुर थाना प्रभारी इंद्रजीत पाठक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दि‍या गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. टक्‍कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है. यह भी पढ़ें : जामताड़ा:">https://lagatar.in/jamtara-chief-of-chengaydih-took-oath-samina-bibi-elected-unopposed-as-deputy-chief/">जामताड़ा:

चेंगायडीह के मुखिया ने ली शपथ, निर्विरोध उप मुखिया चुनी गई समीना बीबी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही