Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : : नारायणपुर प्रखंड परिसर से बाइक चोरी, हंगामा

Advertisement
Advertisement
Jamtara : नारायणपुर प्रखंड परिसर से 26 मार्च को जेएच 21 एच 2486 नंबर की एक बाइक की चोरी हो गई. बाइक चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है. सीसीटीवी फुटेज में चोर को साफ बाइक चुराते देखा जा रहा है. जिनकी बाइक चोरी हुई उनका नाम भागाबांध गांव निवासी सुलेमान मियां है. वे निजी काम से प्रखंड कार्यालय गए थे. प्रखंड परिसर में बाइक खड़ी कर वे कार्यालय में प्रवेश कर गए. वापस लौटने पर बाइक नहीं दिखी. हंगामा के बाद कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर बाइक चुराकर भागते चोर को देखा गया. बता दें कि इससे पहले तीन और बाइक की चोरी प्रखंड परिसर से हो चुकी है. नारायणपुर पुलिस एक भी मोटरसाइकिल को जब्त करने में नाकाम रही है. पुलिस के इस रवैये पर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=274290&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : बिहार एसटीएफ ने किया अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही