Search

 
 
 

जामताड़ा : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनी

 
राजीव गांधी की तस्वीर पर अर्पित किया गया श्रद्धा सुमन
Jamtara : नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के पतरोडीह गांव में 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 79वीं जयंती मनाई गई. मौके पर गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उन्होंने बताया राजीव गांधी बिना किसी स्वार्थ के राजनीति में आए और देश को नई ऊंचाइयों तक लेकर जा रहे थे. आज हमारे हाथों में जो मोबाइल व कंप्यूटर है, वह उन्हीं की देन है. वे वर्तमान भारत के निर्माता और संचार क्रांति के जन्मदाता थे. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल, मुखिया बीरेंद्र हेम्ब्रम, पंकज यादव, डूगन राय, जयप्रकाश तिवारी, नंददेव यादव, सरकार बास्की, गुलाब अंसारी, फिरदौस अंसारी, समीम अंसारी, बीरबल अंसारी, असलम अंसारी, जावेद अंसारी, तौसीफ अंसारी, बुलु चक्रवर्ती सहित अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=735062&action=edit">यह

भी पढ़ें: जामताड़ा : रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले युवक व युवती के शव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही