Search

 
 
 

जामताड़ा : आपातकाल की बरसी पर भाजपा ने मनाया काला दिवस

 
Jamtara : आपातकाल के 48 साल पूरे होने पर सोमवार 26 जून को भाजपा ने गांधी मैदान के समीप काला दिवस मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा अजीत कुमार सिंह ने की. मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि इस धरती पर जबतक लोकतंत्र कायम रहेगा. तबतक 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लागू किया गया आपातकाल एक काला दिवस के रूप में याद किया जाता रहेगा. कहा कि सत्ता के लोभ में लोकतांत्रिक मूल्यों व परंपराओं तक को ताक पर रख दिया गया था. कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्खेल, पशुपति सिंह, मनोज सिंह, मधुसूदन पांडेय, सुभोजित मुखर्जी, जितेन, मनोज सिंह, मुरारी भूषण सिंह, मोहन लाल बर्मन, जयप्रकाश अमबष्ट, नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, सतीश सिंह, नगर महामंत्री गोर बावरी, लखींद्र सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र नायक, नगर मंत्री बृजेश रावत, जितेंद्र दुबे, प्रदीप रावत, नूरानी, मुख्तार, रशीद, भीम महतो सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-bjps-previous-mla-tarnished-nala-area-ravindranath-mahato/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : भाजपा के पिछले विधायक ने नाला क्षेत्र को किया कलंकित : रविन्द्रनाथ महतो [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही