Search

 
 
 

जामताड़ा : भाजपा किसान मोर्चा ने उपलब्धियां गिनाई

 
Jamtara : फतेहपुर सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबल चंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में भेजी जा रही है. इसके अलावा किसानों के हित में कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसकी जानकारी किसानों को देनी होगी. उन्होने झारखंड की हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसानों को मिलने वाली मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना को बंद कर दिया गया है. पूर्ववर्ती रघुवर दास की सरकार ने किसानों की आय दुगुनी करने के लिए कई योजनाओं को संचालन किया था. लेकिन वर्तमान सरकार ने किसानों के कल्याण में चलायी गई योजनाओं को बंद कर दिया है. पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा ने रघुवर दास सरकार के साथ ही भाजपा के पूर्ववर्ती राज्य सरकारों की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को गिनाया और तुलना कर हेमंत सोरेन सरकार की विफलताओं को भी गिनाया. भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए किसान हित के मुद्दे पर संघर्ष की प्रशंसा की. इस अवसर पर किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह,प्रदेश कार्यालय मंत्री सुरेंद्र नाथ, भाजपा जिला महामंत्री प्रवास हेंब्रम,जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह,जामताड़ा नगर उपाध्यक्ष चंडी चरण दे,बृज किशोर झा,जिला मंत्री मनोज गोस्वामी,पिंकी सामंत,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति विष्णु मंडल, कमलेश मंडल, अंजनी तिवारी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव,फतेहपुर मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी,खेरा मंडल अध्यक्ष निपेन  सिंह,नाला मंडल जितेंन रावत ,अध्यक्ष कुंडहित मंडल अध्यक्ष सजल दास, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज मंडल, कृष्णा महतो, चिंतामणि भंडारी, नागेश्वर मंडल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : निरसा:">https://lagatar.in/nirsa-fight-between-two-groups-over-construction-of-drain-in-chirkunda/">निरसा:

चिरकुंडा में नाला निर्माण को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही