Search

 
 
 

जामताड़ा : भाजपा नेता पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप, केस दर्ज

 
Jamtara : भाजपा के जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल के खिलाफ सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचने और ठेकेदार को धमकी देने के आरोप मे शनिवार को करमाटांड़ थाना में केस दर्ज किया गया है. यह एफआईआर सिंचाई विभाग के तहत सिकटिया मेगा लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट के तहत कार्यरत जेडब्लूआईएल इंफ्रा लिमिटेड के कर्मी अनुराग श्रीवास्तव के लिखित आवेदन पर दर्ज की गई है. थाने में दिए आवेदन में शिकायतकर्ता ने कहा है कि सिकटिया मेगा लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट के तहत करमाटांड़ के चरघारा गांव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है. 19 जनवरी की सुबह सीताकाटा गांव निवासी भाजपा नेता राजेंद्र मंडल अपने चार-पांच समर्थकों के साथ पहुंचे और पाइपलाइन का काम बंद करा दिया. वहां काम के लिए रखी मशीनों में भी तोड़फोड़ की. साथ ही ठेकेदार व कर्मी को धमकी दी.पुलिस प्राथमिक दर्ज कर जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-surveillance-will-be-done-through-drones-on-january-22-action-against-3500-suspects/">धनबाद

: 22 जनवरी को ड्रोन से होगी निगरानी, 3500 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही