Jamtara : जामताड़ा विधायक डॉ.इरफान अंसारी ने रविवार को करीब 8 करोड़ 13 लाख रूपए से प्रस्तावित अनुमंडल कार्यालय भवन का शिलान्यास किया. इस दौरान जामताड़ा अंचलाधिकारी मनोज कुमार, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुक्ता मंडल, भुपेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे. मौके पर विधायक डॉ.इरफान अंसारी ने 27 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा विधायक विधानसभा सत्र के दरम्यान जनता के सवालों की तैयारी कर नहीं पहुंचते है. विपक्ष नाटक करने की तैयारी कर रहा हैं. सदन चलाने में विपक्षी दल को भी सहयोग करना चाहिए. झारखंड की जनता को अपने नेताओं से काफी उम्मीदें रहती है. लेकिन यह बातें भाजपा वालों को समझ में नहीं आती है. इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं रहता है. उन्होने भाजपा विधायकों से किया आग्रह करते हुए कहा कि करोड़ों रुपए खर्च कर सरकार सत्र बुलाती है, इसे चलने दें. कोई भी बात हो, उस मुद्दा को सदन के पटल पर रखनी चाहिए. वाद विवाद होनी चाहिए. कहा कि पूरे झारखंड की जनता बड़े ही उम्मीद से बजट सत्र का इंतजार कर रही है. यह">https://lagatar.in/jamtara-accused-of-cyber-fraud-with-hdfc-bank-customers-arrested/">यह
भी पढ़ें : जामताड़ा : एचडीएफसी बैंक ग्राहकों से साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : जामताड़ा : एचडीएफसी बैंक ग्राहकों से साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment