Search

 
 
 

जामताड़ा : बड़े स्क्रीन पर भाजपाइयों ने सुना प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन

 
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत पीएम ने देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
Jamtara : भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत मंगलवार 27 जून को गांधी मैदान के समीप वॉल मार्ट के ग्राउंड फ्लॉर में पीएम नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़े स्क्रीन पर दिखाया गया. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे. भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से सुबह 10:30 बजे देशभर के लगभग 10 लाख बूथों के कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर देश सेवा भाव और समाज सेवा भाव की प्रेरणा से प्रेरित किया. कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है, दल से बड़ा देश है. इस मौके प्रधानमंत्री ने झारखंड को भी बंदे भारत ट्रेन की सौगात दी. इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनूप पांडेय, नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, चंदन राउत, गोउर बाउरी, मुन्ना अबंष्ट, लखींद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-assembly-speaker-held-a-meeting-regarding-the-preparation-of-hool-day/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा :  हूल दिवस की तैयारी को लेकर विधानसभाध्यक्ष ने की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही