Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद व विधायक को सौंपा मांग पत्र

Jamtara: बिजली के जर्जर खंभे व तार बदलने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल 18 अप्रैल को सर्किट हाउस में सांसद सुनील सोरेन व विधायक रणधीर सिंह को मांग पत्र सौंपा. जिसमें कहा गया कि पटेल चौक में बिजली का खंभा पूरी तरह से सड़ चुका है. बगल में 10 साल पूर्व नया पोल गाड़ा गया पर इस्तेमाल में नहीं है. पुराने सड़ा खंभा व जर्जर तारों को भी बदलने की आवश्यकता है. बाजार रोड़, हटिया रोड़, कायस्थपाड़ा रोड़ सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में कवर तार लगाया जाए.एयरटेल व जिओ के तार को गैर कानूनी ढंग से बिजली के खंभा में बांधा गया है,जो दुर्घटना का आमंत्रण है. बरसात में लोहे का पोल में करंट आता है उसकी जगह सीमेंट का पोल लगाया जाए. समाजसेवी राजेंद्र राउत ने जर्जर तार व पोल की अधिकारी से जांच करवा कर बदलने की मांग की है. मौके पर कमल गुप्ता, शांति देवी, मनीष दुबे, राजेश यादव, कमलेश मंडल, अंगभूति झा, रोतु दास, राजीव कुमार, महेंद्र मंडल, सुनील हांसदा, मितेश शाह, पप्पू मंडल, शेखर भैया, निरंजन यदुवंशी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=611084&action=edit">यह

भी पढ़ें: जामताड़ा: डीएवी में एनसीसी कैडेट्सों को दिया गया प्रशिक्षण [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही