Search

 
 
 

जामताड़ा : भाजपा के पिछले विधायक ने नाला क्षेत्र को किया कलंकित : रविन्द्रनाथ महतो

 
Jamtara : कुंडहित के पुतुलबोना स्कूल प्रांगण में रविवार 25 जून को झामुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नाला विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो ने भाग लिया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधानसभा स्पीकर ने कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा मान सम्मान की पार्टी है. यहां सभी वर्गों, धर्मो का आदर सम्मान होता है. उन्होंने भाजपा का नाम लिए वैगर कहा कि ये सवर्णों की पार्टी है. इसमें केवल कुछ ही लोगों का सम्मान होता है. बाकी सभी का शोषण किया जाता है. कहा कि सिर्फ हिन्दू मुस्लिम कर समाज में खाई पैदा कर रखा है. नाला से पूर्व भाजपा विधायक का नाम लिए वैगर उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने मंत्री रहते हुए कोई विकास नही किया, बल्कि उन्होंने क्षेत्र को बदनाम करने का काम किया. उनके कारनामो ने नाला विधान सभा क्षेत्र को कलंकित किया. सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ काम किया. एक पारा शिक्षिका की सेवा ही चली गयी. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन एक ऐसे मुख्यमंत्री है, जिनकी योजनाओं को दूसरे राज्य में समीक्षा कर लागू किया जा रहा है. कोरोनाकाल के समय दूसरे राज्य के लोगों ने देखा कि कैसे प्राणवायु का उत्पादन कर न सिर्फ अपने राज्य के लोगों को बचाया बल्कि दूसरे राज्य में भी ऑक्सीजन सिलेंडर भेजा. दूसरे राज्य में फंसे मजदूरों को हवाई जहाज से लाकर उनके घर खाने पीने की व्यवस्था करायी. विधानसभा मे विशेष सत्र बुलाकर आदिवासियों की पहचान सरना धर्म कोड को विधानसभा से पारित कर राजभवन को भेजा. लेकिन राजभवन से बिल को लौटाया गया. 1932 का खतियान को विधानसभा से पारित कर राजभवन को भेजा, जो वो भी लौटा दिया गया. कहा कि राज भवन भी भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है. सम्मेलन को जिला सचिव परेश यादव, उज्जवल भट्टाचार्य, अरविंद मुर्मू, अशोक महतो, दुलाल माजी, जोयश्वर मुर्मू, कुतुबुद्दीन खान, वासुदेव हांसदा सहित अन्य ने संबोधित किया. सभा के बाद दर्जनों गांव से अन्य पार्टी छोड़ झामुमो की सदस्यता लेने वालों को माला पहना कर स्वागत किया गया. मंच का संचालन मनोरंजन सिंह ने किया. यह">https://lagatar.in/jamtara-marwari-mahila-samiti-organized-yoga-camp/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : मारवाड़ी महिला समिति ने किया योग शिविर का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही