Search

 
 
 

जामताड़ा : नकली पेट्रोल के काले कारोबार का भंडाफोड़

 
Jamtara : जामताड़ा जिले में नकली पेट्रोल के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है. करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुब्दीडीह गांव के समीप ग्रामीणों ने 6 अगस्त की सुबह नकली पेट्रोल परिवहन करने के आरोप में एक पिकअप वैन को पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया. पिकअप वैन संख्या-जेएच 11 जे 5036 पर 220 लीटर वाले 8 ड्रम लदे थे. जिसमें करीब 1760 लीटर नकली पेट्रोल होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. ड्राइवर से पूछताछ के बाद जांच में जुटी पुलिस ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी नागेश्वर साव ने नकली पेट्रोल से लदे पिक अप वैन को जब्त कर लिया. वैन को थाने पर लाकर नकली पेट्रोल की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतने बड़े पैमाने पर नकली पेट्रोल कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था. वही पिकअप वैन के चालक से पूछताछ की जा रही है. मौके पर करमाटांड़ थाना प्रभारी नागेश्वर साव ने बताया कि पेट्रालियम पदार्थ से लदा हुआ पिकअप वैन को जब्त कर थाना लाया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. यह">https://lagatar.in/jamtara-four-cyber-criminals-including-csp-operator-arrested-two-lakh-recovered/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : सीएसपी संचालक समेत चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, दो लाख बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही