Search

 
 
 

जामताड़ा : गोचर जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, छह घायल, प्रशासन बना मूकदर्शक!

जिस गोचर जमीन पर सरकारी नियमों के मुताबिक बिना अनुमति कोई सरकारी भवन तक नहीं बन सकता, उसी जमीन पर कब्जे की होड़ अब खूनी संघर्ष में बदलती जा रही है.
 

Jamtara :  जिस गोचर जमीन पर सरकारी नियमों के मुताबिक बिना अनुमति कोई सरकारी भवन तक नहीं बन सकता, उसी जमीन पर कब्जे की होड़ अब खूनी संघर्ष में बदलती जा रही है. 

 

आज रविवार सुबह जामताड़ा स्थित नारायणपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में गोचर जमीन पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते कहा सुनी शुरू हो गयी  जो लाठी-डंडे और मारपीट में बदल गयी. घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गये हैं.

 

घायलों में एक पक्ष के पांचू मियां (70) और सलीम अंसारी (45) शामिल हैं.  वहीं दूसरे पक्ष से जमीला बीबी (45), जहीर अंसारी (25), सुल्तान अंसारी (60) और समजाबीद अंसारी (20) घायल हुए हैं.  सभी घायलों का इलाज कराया गया है.  

 

लोगों का कहना है कि इस गोचर जमीन पर अतिक्रमण की चर्चा लंबे समय से हो रही थी, लेकिन प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की. इसलिए आज की यह घटना घटी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही