Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा: भाजपा के पूर्व विधायक पर हमले के खिलाफ पुतला दहन

Advertisement
Advertisement
Jamtara: भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला व उनके अंगरक्षकों की हत्या के विरोध में भाजपा द्वारा फतेहपुर प्रखंड के अंगुठिया मोड़ पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबल चन्द्र सिंह ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था बदहाल है. सिमडेगा में एक युवक की मॉब लिंचिंग कर दी गई है, वहीं मनोहरपुर के पूर्व भाजपा विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सलियों द्वारा हमला किया गया है, जिसमें उनके दो बॉडी गार्ड की मौत हो गई. दोनों घटनाओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया है. मौके पर भाजपा जिला मंत्री मनोज गोस्वामी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिती सदस्य बिष्णु मंडल, मंडल महामंत्री निवास यादव, मंडल उपाध्यक्ष अनिल मेहता, तीर्थ नाथ मंडल, अरुण कुमार यादव मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही