Search

 
 
 

जामताड़ा: चिरुडीह मामले में 11वें दिन SC/ST थाने में लिखित शिकायत पर केस दर्ज

 

Jamtara: चिरुडीह मामले में 11वें दिन SC/ST थाने में पीड़ित परिवार की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. आपको बता दें कि 1 अप्रैल को चिरुडीह गांव की रहने वाली सुनीला देवी ने शिकायत में जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित करने समेत कई गंभीर आरोप लगाये हैं. जिसके आधार पर बांकुडीह गांव की रहने वाले रमजान मियां, फलातुन मियां, लुकमान मियां, बसिरुद्दीन मियां, आसिफ मियां व सहाबुद्दीन मियां को आरोपी बनाया गया है. अनुसूचित जाति-जनजाति थाना कांड संख्या 01/21के तहत FIR दर्ज हुआ है. जिसमें भा.द.वि. की धारा 447/354 बी/341/504/506/34 एवं अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न अधिनियम के 3(1) एएफजीआरएसजेड के तहत मामला दर्ज हुआ है.

इसे भी पढ़ें- जामताड़ा:">https://english.lagatar.in/jamtara-bjp-congress-face-to-face-in-possession-of-dalit-land-in-chirudih/46704/">जामताड़ा:

चिरुडीह में दलित की जमीन पर कब्जा मामले में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

जमीन एवं निर्माणाधीन आवास को कब्जामुक्त कराने की मांग

गौरतलब है कि पीड़ित परिवार SC/ST उत्पीड़न अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष के आगमन का कार्यक्रम निर्धारित है. इस बीच रविवार को थाने की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया गया है. परिवार जमीन एवं निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास को कब्जा मुक्त करवाने की मांग को लेकर संधर्ष कर रहा है. महिला, पुरुष व बच्चे समेत परिवार के 20 सदस्य धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- जामताड़ा:">https://english.lagatar.in/jamtara-case-filed-on-eighth-day-on-written-complaint-of-victimized-dalit-family-of-chirudih-village/46277/">जामताड़ा:

चिरुडीह गांव के पीड़ित दलित परिवार की लिखित शिकायत पर 8वें दिन केस दर्ज

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही