Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : आवास निर्माण न करने वाले लाभुकों पर करें केस : बीडीओ

Jamtara : प्रखंड सभागार में बीडीओ मोहम्मद जहीर आलम ने 06 जून को समीक्षा बैठक की. बीडीओ ने कहा कि मनरेगा में कोताही बरतने वाले रोजगार सेवकों पर गाज गिरनी तय है. उन्होंने योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, पीडी जेनरेशन करने और लंबित योजनाओं में युद्ध स्तर पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. पूर्व की योजनाओं का एमआईएस अप-टू-डेट कर अभिलेख बंद करने को कहा. कहा कि पंचायतों में चार-पांच साल से लंबित योजनाओं को अगर पूर्ण नहीं किया जा सकता है तो बंद करें. प्रधानमंत्री आवास निर्माण में कोताही बरतने वाले स्वयंसेवकों की सूची प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराएं साथ ही आवास निर्माण में कोताही बरतने वाले लाभुक पर सर्टिफिकेट केस करें. बैठक में बीपीओ बानी भरत मिश्रा, एई कुमार अनुराग, जेई सौरभ भैया, अभिजीत दास, वकील मरांडी, इंद्रजीत मंडल, राजू भगत सहित सचिव और रोजगार सेवक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=659190&action=edit">यह

भी पढ़ें:जामताड़ा : पीडीएस दुकानदारों ने किया धरना-प्रदर्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही