Search

 
 
 

जामताड़ा : मवेशी भरा ट्रक घर में घुसा, 3 मवेशी की मौत

 

Jamtara : जिले के मुर्गाबनी-राजनगर मुख्य मार्ग पर कालीपाथर गांव में गुरुवार की सुबह मवेशियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर मे घुस गया. जिसे सपन मांझी और विजय मांझी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है. ट्रक में में 26 दुधारू मवेशी लदा था. जिसमें 03 मवेशी की मौत हो गई है. मकान क्षतिग्रस्त होने के कारण लोग मुआवजे की मांग कर रहे है.

पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही


स्थानीय लोगों ने घटना की खबर पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर जेसीबी की मदद से ट्रक निकालने का प्रयास कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व कृषि मंत्री सत्यानन्द झा भी मौके पर पहुंचे. जिसके बाद वो लोगों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे है.


स्थानीय प्रशासन की मिली भगत हो रहा पशु तस्करी

पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन और सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन की मर्जी से ही पशुओं का अवैध रूप से तस्करी किया जा रहा है. उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.


पीड़ित परिवार कर रहे मुआवजे की मांग

वही पीड़ित मनोज मांझी और सपन मांझी ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे अनियंत्रित ट्रक उनके और पड़ोसी के घर में घुसकर घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. लेकिन घर के उस कमरे में कोई व्यक्ति नहीं था. जिस कारण किसी की जान तो नहीं गयी. लेकिन मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. पीड़ित परिवार ने उचित मुआवजे की मांग की है.

क्रैन लगाकर ट्रक को हटा लिया गया है


थाना प्रभारी अजित कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल क्रैन लगाकर ट्रक को हटा लिया गया है. इस सड़क दुर्घटना में दो घर क्षतिग्रस्त हो गए है. उन्होने पशु तस्करी की सूचना से इंकार किया है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही