Search

 
 
 

जामताड़ा : राज्य में जल्द शुरु करेंगे सर्वाइकल कैंसर का वैक्सिनेशन : मंत्री बन्ना गुप्ता

 
विधानसभा अध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री ने किया प्री-कैंसर के उपचार की मशीन का उद्घाटन
Jamtara : स्वास्थ्य विभाग व विमेन डॉक्टर्स विंग आईएमए के संयुक्त तत्वावधान में 22 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व विधायक डॉ इरफान अंसारी ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का उद्घाटन किया. मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार राज्य से सर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर उन्मूलन के लिए गंभीर है. वूमेन डॉक्टर्स विंग ने सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन की रोड मैप को बनाने में काफी साथ दिया है. हम बहुत जल्द अपने राज्य में सर्वाइकल कैंसर के वैकसिनेशन को शुरू करने के लिए प्रयासरत हैं. साथ ही अब ब्रेस्ट कैंसर उन्मूलन के लिए भी काम शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य जहां वूमेन डॉक्टर्स विंग व स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रजनन क्षमता वाली चिन्हित महिलाओं के 6% के लक्ष्य पर काम किया गया है. जहां 50% के करीब लक्ष्य की प्राप्ति हुई. देश का पहला राज्य झारखंड है, जहां 13 सरकारी अस्पतालों में जननांग संबंधी सूजन की पहचान और सर्वाइकल प्री-कैंसर के इलाज की मशीनें लगी है.

573 महिलाओं की जांच में 11 सर्वाइकल प्री-कैंसर से पीड़ित मिलीं

मौके पर विधानसभा अध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री ने जामताड़ा सदर अस्पताल में लगाए गए जननांग संबंधी सूजन की जांच व गर्भाशय ग्रीवा प्री-कैंसर के उपचार की मशीन का लोकार्पण किया. वही कैंप में मैक्स हॉस्पिटल, नई दिल्ली की प्रसिद्ध कैंसर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मेघा मित्तल की टीम ने 573 महिला मरीजों की जांच की. इनमें से लगभग 60 % महिलाओं में जेनाईटल इन्फेक्शन पाया गया, जबकि 11 महिलाओं में सर्वाइकल प्री-कैंसर पाया गया, जिन्हें कैंप स्थल पर ही कोल्पोस्कोप गाइडेड क्रायो ट्रीटमेंट दे कर उन्हें कैंसर से मुक्त किया गया. शिविर में आने वाली सभी महिलाओं को एक महीने की आयरन फोलिक एसिड व कैल्शियम की गोलियां मुफ्त बांटी गयी. इसके अलावा लुकोरिया से ग्रसित महिलाओं को केआईटी-टू व केआईटी- 6 की गोलियां मुफ्त में बांटी गयी.

हर साल 67 हजार महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से तोड़ देती हैं दम

विमेन डॉक्टर्स विंग इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय सह-अध्यक्ष डॉ भारती कश्यप ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के लक्षित समूह के 50% समूह की सफलतापूर्वक जांच हो चुकी है. भविष्य में हम सम्पूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति में सफल होंगें. कहा कि देश में हर साल 67 हजार महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से दम तोड़ देती हैं. सर्वाइकल कैंसर भारत में फैले सभी प्रकार के कैंसर में दूसरे सबसे आम नंबर का कैंसर है. कैंसर का यह प्रकार सबसे अधिक प्रेवेंटेबल और सफलतापूर्वक ठीक किए जाने वाला कैंसर है. झारखंड में महिलाओं को होने वाली स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर बीमारी के उन्मूलन के लिए वीमेन डॉक्टर्स विंग ने झारखण्ड सरकार के साथ मिलकर एक विशेष प्लान झारखंड मॉडल तैयार किया है. मौके पर डीसी फैज अक अहमद मुमताज, सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र मिश्रा, स्टेट नोडल ऑफिसर मातृत्व सुरक्षा कोषांग डॉ लाल मांझी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=707541&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : हड़ताल पर रहे अस्पतालों के आउटसोर्सिंग कर्मी, मची हलचल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही