Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा: चेंगायडीह के मुखिया ने ली शपथ, निर्विरोध उप मुखिया चुनी गई समीना बीबी

Jamtara: जामताड़ा (Jamtara) प्रखंड अंतर्गत चेंगायडीह पंचायत भवन में बुधवार 22 जून को मुखिया शकीला देवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. उनको निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मोहम्मद जहीर आलम ने शपथ दिलाई. वार्ड सदस्यों ने भी मुखिया के साथ शपथ ग्रहण किया. उसके बाद उप मुखिया के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई. वार्ड सदस्य समीना बीवी ने निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद जहीर आलम के समक्ष अपना नामांकन किया. नामांकन पत्र जांचोपरांत सही पाया गया. उसके बाद और किसी प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने पर निर्वाची पदाधिकारी ने समीना बीवी को उप मुखिया निर्वाचित घोषित कर दिया. निर्वाची पदाधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र देते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. मौके पर वार्ड सदस्य शमीम अंसारी, मन्नान अंसारी, कबीर अंसारी, नजमा खातून, कुरेशा खातून, मालती देवी, रहीना खातून, शेरून निशा, कौशल्या चक्रवर्ती, शांति तुरी, लखिमनी मरांडी, विपद मंडल, रियासत अंसारी, शबनम खातून, रामलाल मुर्मू सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-masons-daughter-became-district-topper-by-scoring-483-marks-in-inter-science/">धनबाद

:  इंटर साइंस में 483 अंक लाकर राजमिस्त्री की बेटी बनी जिला टॉपर [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही