Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : धोखाधड़ी के आरोप में चिटफंड कंपनी के एजेंट को तीन वर्ष की सजा

Advertisement
Advertisement
Jamtara : एट वंडर नामक चिटफंड कंपनी के एजेंट लखपति घोष को कोर्ट ने तीन वर्ष की सजा सुनाई है. जामताड़ा व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार ने बुधवार 23 फरवरी को एक लाख रुपये की ठगी के मामले की अंतिम सुनवाई पूरी की. इस मामले में कोर्ट ने कुल छह गवाहों का परीक्षण कराया. विदित हो कि नाला थाना क्षेत्र के सहारनपुर निवासी बादल घोष ने मामला दर्ज कराया था, जिसमें नाला थाना क्षेत्र के दलाबड़ निवासी लखपति घोष पर आरोप था कि उसने Eight Wonder (एट वंडर)  कंपनी में निवेश के लिए एक लाख रुपये जमा लिया था. बाद में आरोपी ने रकम नहीं लौटाई. इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को भादवि की धारा 406 एवं 420 में दोषी करार दिया है. भादवि की धारा 406 में दोषी करार देते हुए तीन वर्ष का कारावास तथा 03 हजार रुपये के अर्थदंड तथा धारा 420 में तीन वर्ष का कारावास तथा 05 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है. इधर अर्थदंड की राशि नहीं देने पर एक महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. न्यायालय ने अपने आदेश में सभी सजाएं साथ- साथ चलाने का आदेश दिया है. सजा के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा आरोपी की ओर से न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की गई, जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए एक माह की शर्त पर जमानत दे दी. यह भी पढ़ें :  निरसा">https://lagatar.in/nirsa-the-girl-had-gone-to-school-the-body-was-found-under-the-bridge/">निरसा

: स्कूल गई थी बच्ची, पुल के नीचे मिला शव [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/nirsa-the-girl-had-gone-to-school-the-body-was-found-under-the-bridge/">

   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही