Search

 
 
 

जामताड़ा : ग्रेड पे में कटौती के खिलाफ जनसेवकों ने काला बिल्ला बांधकर जताया विरोध

 
Jamtara : झारखंड राज्य जन सेवक संघ के आह्वान पर जनसेवक संघ ने कृषि विभाग के ग्रेड पे में कटौती करने के आदेश का विरोध करना शुरू कर दिया है. 2 मई को जिले के सभी 6 प्रखंडों में जनसेवकों ने काला बिल्ला बांधकर कार्य किया. जनसेवकों ने आदेश वापस नहीं लेने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी दी है. मौके पर संघ के जिला सचिव चंचल दास ने कहा कि वर्ष 2012 में नियुक्त जनसेवक का ग्रेड पे नियुक्ति के समय 2400 रुपए था, जिसे अब घटाकर 2000 करने का आदेश दिया गया है. जबकि हमलोग 10 साल से ज्यादा नौकरी कर चुके हैं. हमलोगों को प्रमोशन नहीं देकर डिमोशन किया जा रहा है. अगर सरकार ग्रेड पे में कटौती किए जाने के आदेश वापस नहीं लेगी तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा. मौके पर विश्वजीत दुबे, राजेश कुमार झा, प्रदीप कुमार मंडल, राजेश मुर्मू, मनोज कुमार खां, जयदेव मुर्मू, अजय दास, शिशु धीवर, संतोष सोरेन, मनोज कोल, सुनीत बेसरा समेत अन्य कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622275&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा: चार एक्सप्रेस ट्रेनों का जामताड़ा स्टेशन पर होगा ठहराव: सांसद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही