Search

 
 
 

जामताड़ा : चिरेका ने जून महीने में 55 लोको का किया उत्पादन

 
Jamtara : भारतीय रेल की इकाई विद्युत रेल इंजन के प्रमुख निर्माता चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना ने रेल इंजन उत्पादन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) ने जून 2023 में रिकॉर्ड 55 लोको और वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 122 लोको का उत्पादन कर रेलइंजन उत्पादन के क्षेत्र में एक और नई उपलब्धि हासिल की है. यह किसी भी वित्तीय वर्ष में जून महीने और पहली तिमाही में अब तक का सबसे बेहतर उत्पादन आंकड़ा है. [caption id="attachment_686351" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/DEVI-PRASHAD-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> देवी प्रसाद दास, महाप्रबंधक, चिरेका[/caption] चिरेका महाप्रबंधक देवी प्रसाद दास ने इस उपलब्धि के लिए समर्पित अधिकारी, पर्यवेक्षक और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने आशा व्यक्त की है कि चिरेका रेलइंजन उत्पादन के क्षेत्र में अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन और उपलब्धियों को निरंतर जारी रखेगा. यह उत्कृष्ट उपलब्धि नवाचार, दक्षता और उत्कृष्टता के प्रति चिरेका की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

गत वित्तीय वर्ष में 436 रेल इंजनों का किया था उत्पादन

चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना ने पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में 31 मार्च तक 436 रेल इंजनों का उत्पादन किया था. जीएम ने भी इसकी सभी सफलताओं पर कर्मियों की सराहना किये हैं. यह">https://lagatar.in/jamtara-polio-drops-were-administered-to-80-children-in-the-district/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : ज़िले में 80 फ़ीसदी बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही