Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : पलास्थली रेल लाइन दोबारा चालू करने की सीएम ने की पहल

Jamtara : नाला के बंद पड़े पलास्थली रेल लाइन को पुनः चालू करने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है. सीएम ने रेल मंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है कि नाला के ईसीएल के लीज भूमि पर अवैध उत्खनन के कारण जामताड़ा जिला के पालस्थली स्टेशन से पश्चिम बंगाल के अंडाल तक रेल सेवाओं का परिचालन 26 सितंबर 2002 से बंद है. उक्त रेल लाइन में 9 किमी भाग व दो रेल स्टेशन पालस्थली और लक्षणपुर रोड झारखंड में अवस्थित है. पत्र में यह भी जिक्र किया है कि पूर्व में इस रेल लाइन में दो ट्रेनों का परिचालन होता था, जिससे गरीबों व कमजोर वर्ग के लोग काफी लाभान्वित होते थे. [caption id="attachment_547464" align="alignnone" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/RAILLINE-LETTER-225x300.jpg"

alt="" width="225" height="300" /> रेल मंत्री को लिखा गया सीएम हेमंत सोरेन का खत[/caption] साथ ही छात्रों द्वारा भी उच्च शिक्षा के लिए पश्चिम बंगाल आवागमन के लिए उक्त ट्रेनों का उपयोग किया जाता था. मरीज व श्रमिक वर्ग के लोग रोजगार और इलाज के लिए बंगाल के अंडाल और रानीगंज जाया करते थे, लेकिन ट्रेनों के बंद होने से आमजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. [caption id="attachment_547465" align="alignnone" width="292"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/SALIM-JAHANGIR-292x300.jpg"

alt="" width="292" height="300" /> सलीम जहांगीर, केन्द्रीय सदस्य, झामुमो[/caption] झामुमो के केंद्रीय सदस्य सलीम जहांगीर ने कहा कि मुख्यमंत्री की नाला के पालस्थली रेल लाइन को पुनः चालू करवाने की पहल सराहनीय है. नाला में पिछले तीन वर्षों में बहुत से विकास कार्य हुए. इसके लिए नाला विधायक सह झारखंड विधान सभाध्यक्ष बधाई के पात्र हैं. [caption id="attachment_547467" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/ASHOK-MAHTO-300x271.jpg"

alt="" width="300" height="271" /> अशोक महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष, फतेहपुर[/caption] फतेहपुर के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि नाला के ईसीएल क्षेत्र में बंद रेल लाइन को चालू करने के लिए मुख्यमंत्री का खुद से पहल करना ये दिखाता है कि विधान सभाध्यक्ष को बहुत ज्यादा तरजीह देते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री पर भरोसा करते हुए कहा कि नाला का रेल लाइन का बंगाल के अंडाल व जामताड़ा तक जरूर विस्तार होगा. यह">https://lagatar.in/jamtara-diya-dutta-and-shivram-murmu-leave-for-ujjain-to-participate-in-the-khelo-india-youth-games/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : खेलो इंडिया यूथ गेम में शामिल होने दिया दत्ता व शिवराम मुर्मू उज्जैन रवाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही