Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : अधूरे पीएम आवास को 31 मई तक हर हाल में करें पूरा: बीडीओ

Jamtara: नारायणपुर प्रखंड सभा भवन में 20 मई को पीएम आवास व मनरेगा की समीक्षात्मक बैठक किया गया. अध्यक्षता बीडीओ प्रभाकर मिर्धा ने की. बीडीओ ने पंचायतवार पंचायत सचिव व रोजगार सेवक से योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. बीडीओ ने पंचायत सचिव व रोजगार सेवक को प्रत्येक गांव में मनरेगा के तहत 5-5 योजनाओं का संचालन करने. प्राथमिकता के आधार पर सभी पंचायतों में 18-18 बिरसा सिंचाई कूप देने का निर्देश दिया. अधूरे पीएम आवास का निर्माण कार्य 31 मई तक पूर्ण करने निर्देश दिया. वित्तीय वर्ष 2016 से 2022 तक में प्रखंड को 12046 पीएम आवास का लक्ष्य में से 607 निर्माण कार्य पूर्ण नहीं है.जिसे गंभीरतापूर्वक लाभुकों से मिलकर निर्माण कार्य में तेजी लाकर 31 मई तक शत-प्रतिशत आवास निर्माण कार्य पूर्ण करें. मौके पर समंन्वयक तापस लायक, बीपीओ विधुत मुर्मू, अभियंता कुमार अनुराग व जितेंद्र टुडू, सुमन पंडित, प्रशांत भैया, निशांत मरांडी, कुन्दन कुमार, सुबोध कुमार, किशोर खां, अनील चौधरी, मेघलाल रजक, राधेश्याम पंडित आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=642238&action=edit">यह

भी पढ़ें:जामताड़ा : हावड़ा और पटना के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही