Search

जामताड़ा : अटल मार्केट का निर्माण विपक्ष की राजनीति का शिकार: वीरेंद्र मंडल

Jamtara: भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम महाजनसंपर्क अभियान के चौथे दिन 02 जून को दुलाडीह नगर भवन में नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता के नेतृत्व में विकास तीर्थयात्रा कार्यक्रम हुआ. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के केन्द्र सरकार के नौ वर्षो का कार्यकाल पूरा होने पर 30 मई से 30 जून तक अभियान का आयोजन होना है. इस कार्यक्रम के अंतर्गत जामताड़ा में केंद्र प्रायोजित योजनाओं से लोगों को रुबरु कराया गया.जिसके तहत दुलाडीह में बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन,जामताड़ा व बोदमा में बना फ्लाईओवर सहित अन्य योजनाओं की उपलब्धियां गिनाई.कहा कि 40 करोड़ की लागत से जामताड़ा में अटल मार्केट का निर्माण प्रस्तावित है. परंतु विपक्ष की राजनीति के कारण अटल मार्केट के निर्माण पर ग्रहण लग गया है. मौके पर मंडल अध्यक्ष रंजीत राणा, भीम यादव आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=655137&action=edit">यह

भी पढ़ें:जामताड़ा : पुलिस की छापेमारी में एक साइबर अपराधी गिरफ्तार, तीन फरार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp