Search

 
 
 

जामताड़ा : कुंडहित में बिजली ग्रिड का निर्माण युद्ध स्तर पर, दिसंबर तक होगा चालू

 

कोलकाता की कंपनी करा रही काम, कंट्रोल रूम व स्टोर शेड फाइनल स्टेज में

Jamtara : कुंडहित में बिजली ग्रिड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. ग्रिड का निर्माण कोलकाता की एबीएन कंपनी करा रही है. कंपनी को दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है. इसके बाद दिसंबर अंत तक इसे चार्ज किया जाएगा. रोजाना सैकड़ों मजदूर व मिस्त्री काम कर रहे हैं. कंट्रोल रूम और स्टोर शेड का निर्माण फाइनल स्टेज में है. अधिकारियों के रहने के लिए तीन मंजिला भवन (टू बीएचके व थ्री बीएचके) का कार्य जोर-शोर से चल रहा है. स्विच यार्ड का कार्य भी प्रगति पर है. समय पर निर्माण पूरा कराने के लिए कंपनी रोजाना सैकड़ों मजदूरों व मिस्त्री से काम ले रही है..बड़े बड़े टावर का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. अभी नाला के श्रीपुर गांव तक टावर बनाए जा चुके हैं. एबीएन कंपनी के सीनियर जेई सुजीत कुमार ने कहा कि बिजली ग्रिड को दिसंबर में चालू करने का लक्ष्य है. इसे ध्यान में रख कर ही रात-दिन कार्य हो रहा है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-anganwadi-workers-explained-the-importance-of-nutrition-in-the-awareness-rally/">बोकारो

: आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जागरूकता रैली में समझाया पोषण का महत्व [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही