Search

 
 
 

जामताड़ा : 12 सूत्री मांगों को लेकर सीपीआई ने दिया धरना

 
Jamtara : जामताड़ा  (Jamtara)- सीपीआई की जिला इकाई ने 19 जुलाई को समाहरणालय के निकट 12 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया. धरना कार्यक्रम का नेतृत्व सीपीआई के जिला परिषद् सदस्य मधुसूदन रवानी ने किया. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव कनाई चन्द्र मालपहाड़िया ने कहा कि जामताड़ा सहित पूरे झारखंड में सुखाड़ के हालात हैं. मानसून की अभी तक बारिश नहीं हुई है. किसानों के खेतों मे लगा बिचड़ा नष्ट हो रहा है. खेतों में इस समय पानी की जरूरत है. अजय बराज परियोजना से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है. 12 सूत्री मांगों में ये शामिल है- केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना रद्द करने, पेट्रोल डीजल,रसोई गैस की बेतहासा मूल्यवृद्धि पर रोक लगाने, झारखंड समेत जामताड़ा जिले को अविलंब सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने, अजय बराज से पानी छोडे जाने, किसानों को खाद, बीज डीजल, कीटनाशक दवा दवा उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगें. धरना देने वालों में सेनापति मुर्मू, गौर रवानी, आयेन मांझी, मृत्युंजय तिवारी, कालीपद राय, तुषार कांत मंडल, स्वपन मंडल, बलराम राय, सुबल मंडल समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=361970&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : उर्दू स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित हो- फुरकान अंसारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही