Jamtara : जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर रात को करमाटांड़ थाना क्षेत्रन्तर्गत सिंदरजोरी सहित चार गांवों में छापेमारी कर सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियो में सिंदजोरी गांव निवासी राजाउद्दीन अंसारी, अब्दुल कादीर, जावेद अंसारी व मुशरफ अंसारी, अलगचुंवा गांव निवासी मो.इमरान, नावाडीह गांव के साहीर अंसारी व देवडीह गांव का शमसुल मियां शामिल है. जबकि देवडीह गांव का मुबारक अंसारी भागने में सफल रहा. बुधवार को एसपी मनोज स्वर्गियारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर छापेमारी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 85 हजार रूपए नगद, 5 मोटरसाइकिल, 1 कंप्यूटर सेट, 3 पैन कार्ड, 4 आधार कार्ड, 1 चेकबुक, 1 पासबुक, 19 एटीएम कार्ड, 31 सिम व 20 मोबाइल जब्त किया गया है. एसपी ने बताया कि अलगचुंवा से गिरफ्तार मो.इमरान सीएसपी संचालक है. उसके पास से महंगे आईफोन सहित अन्य एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया गया है. जबकि देवडीह गांव निवासी शमसुल अंसारी ग्राम प्रधान है. ये सभी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगी के लिए कॉल कर रहे थे. इंदौर व चेन्नई के लोगों से ठगी का प्रयास किया जा रहा था. यह">https://lagatar.in/jamtara-on-the-initiative-of-permanent-lok-adalat-gramin-bank-returned-the-entire-amount/">यह
भी पढ़ें : जामताड़ा : स्थायी लोक अदालत की पहल पर ग्रामीण बैंक ने लौटायी पूरी रकम [wpse_comments_template]
जामताड़ा : सीएसपी संचालक और ग्राम प्रधान निकले साइबर क्रिमिनल

Leave a Comment