Search

 
 
 

जामताड़ा : सीएसपी संचालक निकला साइबर क्रिमिनल, शागिर्द समेत गिरफ्तार

 
Jamtara : जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने 19 मार्च को नारायणपुर थाना के बाकुंडीह गांव में छापेमारी कर साइबर अपराध के जुर्म में सीएसपी संचालक रंजीत कुमार मंडल समेत उसके शागिर्द बिट्टू मंडल को गिरफ्तार किया. रंजीत मंडल एसबीआई, बंधन, एक्सिस व फिनो बैंक का सीएसपी संचालित करता था. दोनों के पास से पुलिस ने 5 मोबाइल, 8 सिम, 3 एटीएम कार्ड, 3 चेकबुक, 1 लैपटॉप व 3 पॉश मशीन जब्त की. सीएसपी संचालक पर आरोप है कि वह साइबर अपराधियों से सांठगांठ कर ठगी की रकम को खपाता था. साइबर अपराधियों को बैकिंग सेवा की सुविधा घर पर उपलब्ध कराता था. हर दिन उसके खाते से 7 से 8 लाख रूपए की लेनदेन का अनुमान है. हालांकि बैंक से दस्तावेज मिलने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि प्रत्येक दिन कितने रकम का ट्रांजेक्शन होता था. इस काम में बिट्टू मंडल भी संचालक के साथ हाथ बंटाता था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=582621&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : यूपी के चार रिटायर्ड पुलिसकर्मियों से 25 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ़्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही