Search

 
 
 

जामताड़ा : हैदराबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर अपराधी

 
Jamtara : हैदराबाद पुलिस और जामताड़ा साइबर थाने की टीम ने संयुक्त रुप से छापेमारी कर करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मटटांड़ गांव से साइबर अपराधी को दबोच लिया. पुलिस ने हरिनाथ मंडल उर्फ मुकेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया जो गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के फुलझरिया गांव का रहने वाला है. उसे करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मट्टांड़ गांव से गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें :बृजभूषण">https://lagatar.in/problems-may-increase-for-brijbhushan-sharan-singh-farmers-warned-know-what-are-the-allegations-in-the-fir/">बृजभूषण

शरण सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें, किसानों ने दी चेतावनी, जानिये FIR में क्या-क्या है आरोप

बैंक से उड़ा लिया डेढ़ लाख रूपये

हैदराबाद साइबर थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के मोबाइल लोकेशन से पकड़ा. गिरफ्तार आरोपी के पास से कई मोबाइल और सिम कार्ड बरामद हुए हैं. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद हैदराबाद पुलिस उसे अपने साथ ट्रांजिट रिमांड पर हैदराबाद ले गई. इस बाबत हैदराबाद साइबर थाना के एएसआई आनंद ने बताया कि साइबर अपराधी ने अपने मोबाइल नंबर को गूगल में केयर कस्टमर के रूप में अंकित कर रखा है. गूगल से प्राप्त केयर कस्टमर पर हैदराबाद के एक व्यवसायी वेंकटेश प्रसाद ने अमेज़न से सामान डिलीवरी के बाबत कॉल किया था. इस निमित्त व्यवसायी से गोपनीय जानकारी प्राप्त कर उसके बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिया था. आरोपी के पास से बरामद मोबाइल तथा सिम कार्ड की जांच तकनीकी सेल में किया जाएगा. ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इन्होंने कितने लोगों से कितनी राशि साइबर ठगी के रूप में लिया है. बता दें कि आए दिन विभिन्न राज्यों की पुलिस जामताड़ा पहुंच रही है. साइबर अपराधियों का ये अड्डा बनता जा रहा है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-vikas-teerth-program-started-emphasis-on-taking-the-works-of-modi-government-to-the-common-people/">हजारीबाग

: विकास तीर्थ कार्यक्रम की शुरूआत, मोदी सरकार के कार्यों को आमलोगों तक पहुंचाने पर जोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही