Search

 
 
 

जामताड़ाः एटीएम से राशि निकालने पहुंचा साइबर ठग गिरफ्तार

 
Jamtara: जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने 19 अक्टूबर की देर शाम को थाना क्षेत्र के व्यापार मंडल के पास स्थित एसबीआई एटीएम से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर आरोपी की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्रन्तर्गत मोहलीडीह गांव निवासी सतीश दास के रूप में हुई. जिसके पास से 10 हजार रुपये नगद, दो मोबाइल, तीन सिम कार्ड, 02 एटीएम और एक बाइक जब्त किया गया है. शुक्रवार को एसपी अनिमेष नैथानी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास है. साल 2022 में छत्तीसगढ़ के दुर्ग थाना की पुलिस ने उसे साइबर ठगी के एक मामले में गिरफ्तार किया था. फिलहाल वह जमानत लेकर बाहर निकला है. कहा कि हरियाणा व पंजाब के आईडीबीआई के कुछेक शाखा में कार्यरत कर्मियों की भूमिका की भी जांच हो रही है,जो मनीट्रेल को ब्रेक करने में साइबर अपराधियों को मदद करता था. फिलहाल साइबर अपराधी मनीट्रेल के जरीए अपने बैंक एकाउंट में ठगी की रकम को मंगाने के बजाय किसी अन्य के बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर देता था. उसके बाद मनीट्रेल के जरिये थर्ड पार्टी के एकाउंट में जमा ठगी की रकम को एटीएम से तत्काल निकाल लिया जाता था. फिर उड़ाई गई रकम को किसी अन्य माध्यम से साइबर अपराधियों को वह राशि मिल जाती थी. इस अवसर पर साइबर डीएसपी मंजरूल होदा, थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- पूर्व">https://lagatar.in/former-mla-janaki-prasad-yadav-visited-many-pandals-and-many-news-from-koderma/">पूर्व

विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कई पंडालों का किया भ्रमण समेत कोडरमा की कई खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही