Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara : धरना समाप्त कर घर लौटे दलित परिवार

Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)- धरना समाप्त कर दलित परिवार दंडाधिकारी की मौजूदगी में 3 जुलाई को अपने गांव चिरुडीह लौट गए. जाते वक्त परिवार की सदस्या सुनीला देवी ने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग (एससी आयोग) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण हालदार से न्याय का आश्वासन मिलने के बाद हमलोगों ने धरना समाप्त किया है. इंसाफ नहीं मिलने पर हमलोग फिर धरना देने के लिए बाध्य होंगे. करीब 23 दिन पूर्व इस परिवार ने भीमराव अंबेडक चौक पर धरना शुरू किया था. इनका आरोप है कि गांव में पुश्तैनी जमीन हथिया लिया गया है. ये लोग अपनी जमीन की वापसी चाहते हैं. जिला प्रशासन के संज्ञान नहीं लेने पर इस परिवार ने भीमराव अंबेडकर चौक के निकट धरना शुरू किया था. 2 जुलाई को आयोग के उपाध्यक्ष इनलोगों से मुलाकात की. न्याय का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=347298&action=edit">यह

भी पढ़ें : Jamtara : पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही