Search

 
 
 

जामताड़ाः हिजाब व हुनर के साथ आगे बढ़ेंगी बेटियां- इरफान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शिक्षा को समाज की असली ताकत बताते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. कहा कि बच्चों की शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में हर ठोस कदम उठाया जाएगा. खासकर बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बेटियां हिजाब के साथ शिक्षा प्राप्त कर देश का नाम रोशन करें.
 

Jamtara : जामताड़ा के चैनपुर स्थित मदरसा अल-फुरकान में बच्चों की तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शिक्षा को समाज की असली ताकत बताते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. कहा कि बच्चों की शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में हर ठोस कदम उठाया जाएगा. खासकर बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बेटियां हिजाब के साथ शिक्षा प्राप्त कर देश का नाम रोशन करें, यही हमारा संकल्प है. वे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बनकर समाज के हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभाएंगी.

 

समारोह में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया. मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि जहां भी बच्चों व बच्चियों की शिक्षा से जुड़ी ऐसी कॉन्फ्रेंस होगी, वे शामिल होकर उनका हौसला बढ़ाएंगे. कार्यक्रम का समापन शिक्षा के प्रसार के संकल्प के साथ हुआ. समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक व स्थानीय लोग शामिल हुए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही