बच्चों से अंग्रेजी का भय दूर करना मूल उद्देश्य : प्राचार्य
Jamtara : डीएवी प्लस टू स्कूल जामताड़ा के विद्यार्थियों ने 22 जुलाई को वर्तमान में जटिल लग रहे अंग्रेजी जैसे विषय पर विशाल प्रदर्शनी लगाई. प्रदर्शनी में अंग्रेजी भाषा को अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचाई जाए, इसकी विशेष झलक दिखाई गई. बताया कि अंग्रेज़ी व्याकरण व साहित्य को सरलतम रुप में कैसे ढ़ाला जाए कि छात्रों को आसानी से समझ आ जाए. मौके पर प्राचार्य बलराम कुमार झा ने कहा कि बच्चों से अंग्रेजी का भय दूर करना कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है. यह प्रदर्शनी अंग्रेजी को कठिन से सरलतम रूप में लाने व बोलचाल की भाषा के रुप में समृध करने की पहल है. अंग्रेजी के लिए किया जा रहा यह प्रयास वैश्विक स्तर की बोलचाल, रहन सहन, शिक्षा आदि में बच्चों को बढ़ावा देने में कारगर सिद्ध होगी. प्रदर्शनी में शिक्षक सुमन कुमार झा, देवाशीष दास, प्रदिप्तो दास आदि का योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=704649&action=edit">यहभी पढ़ें: जामताड़ा : शेष बचे 4954 रैयतों को जल्द मिलेगा मुआवजा-उपायुक्त [wpse_comments_template]
Leave a Comment