Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : डीसी ने अधिकारियों को दिया योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

Advertisement
Advertisement

जिला समन्वय समिति की बैठक में की विभागों की समीक्षा

Jamtara : जामताड़ा के डीसी शशि भूषण मेहरा ने 21 सितंबर को जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. डीसी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, गव्य, उद्यान, सांख्यिकी, खनन, जल छाजन, वन प्रमंडल, श्रम, आपूर्ति, योजना, खेल, आईटीडीए, उद्योग, समाज कल्याण, नियोजन, उत्पाद जेएसएलपीएस, जेटीडीएस, पीएम आवास, मनरेगा के अलावा तकनीकी विभाग में नगर निकाय, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पथ, पीएचईडी,एनआरईपी, विद्युत, लघु सिंचाई, भवन, जिला परिषद, ग्रामीण कार्य, सिंचाई सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की. उन्होने जरूरतमंद लोगों को समय पर सही मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, वन प्रमंडल पदाधिकारी अजिंक्य देवीदास, डीडीसी अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार, एसडीओ संजय पांडेय, डीटीओ अजय तिर्की, डीएसई दीपक राम, डीएसडब्लूओ कलानाथ सहित अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-2-accused-of-auto-and-bike-theft-arrested/">बोकारो

: ऑटो व बाइक चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही