Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : डीसी ने बैंको के ऋण व जमा अनुपात पर जतायी नाराजगी

Jamtara : डीसी फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में चतुर्थ त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्श दातृ समिति की बैठक हुई. डीसी ने संबंधित पदाधिकारी से डीएमएफटी मद में विभिन्न बैंकों में जमा राशि के संदर्भ में जानकारी ली और डीएमएफटी मद की राशि को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में हस्तांतरित करने का निर्देश दिया. इस क्रम में विभिन्न बैंकों के सीडी रेश्यो में काफी अंतर रहने पर डीसी ने नाराजगी ज़ाहिर की. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में बैंको की भूमिका अहम हैं. ऐसे में बैंकों को अपनी ज़िम्मेवारी निष्ठापूर्वक निभानी होगी. इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2022-23 में निर्धारित लक्ष्य 137 के विरुद्ध प्रेषित 289 आवेदन में से 73 आवेदनों की स्वीकृति दी गई. बच्चों का बचत खाता खोलने में तेजी लाने को कहा गया. उन्होने कहा कि उत्कर्ष अभियान के तहत भारत के 10 जिले को शामिल किया गया. जिसमें जामताड़ा भी शामिल है. इसके तहत बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के साथ साथ उन्हें स्वरोजगार हेतु बैंकों के द्वारा ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है. इस वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य 752 के विरुद्ध 772 को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है. बैठक में सीडी रेश्यो (ऋण/जमा अनुपात), वार्षिक ऋण योजना और वित्तीय वर्ष 2022-23 की उपलब्धियों, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएम एफएमई, स्वयं सहायता समूह एनआरएलएम, पीएम स्वनिधि योजना, विभिन्न ऋण में एनपीए की समीक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजना की समीक्षा, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र द्वारा भेजे ऋण आवेदन व स्वीकृति की समीक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजना, छात्रों के बचत खाता बैंकों में खोलने, नगर पंचायत द्वारा गृह ऋण आवेदकों को नक्शा पास कराने में हो रही असुविधा सहित विभिन्न बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा की गई. बैठक में डीडीसी अनिलसन लकड़ा, एलडीएम आरके बैठा, डीडीएम नाबार्ड, जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी सहित भारतीय रिजर्व बैंक से प्रतिनिधि, डीपीएम जेएसएलपीएस सुदीप्तो बनर्जी सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-execution-of-10325-cases-in-national-lok-adalat/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,325 मामलों का निष्पादन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही