Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : डीलर एसोसिएशन ने खाद्य आपूर्ति सचिव को सौंपा मांग पत्र

Advertisement
Advertisement
Jamtara : जामताड़ा ">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=303643&action=edit">

 (Jamtara)- एसएफसी गोदाम से जनवितरण प्रणाली के दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने में लेटलतीफी को देखते हुए फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा ने खाद्य आपूर्ति सचिव को मांग पत्र सौंपा है. यह जानकारी एसोसिएशन के जामताड़ा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया व मीडिया प्रभारी देव कुमार साहू ने संयुक्त बयान जारी कर दी. बयान में कहा गया है कि समय पर खाद्यान्न आपूर्ति नहीं किए जाने से लाभार्थियों और विक्रेताओं को परेशानी हो रही है. राज्य में पंचायत चुनाव होने जा रहा है. संभावित जनप्रतिनिधि चुनावी मुद्दा बनाकर डीलरों को परेशान करने की रणनीति बना रहे हैं. इससे सरकार व संबंधित विभाग की बदनामी होगी. डीलर अलग से प्रताड़ित होंगे. बयान में यह भी है कि अप्रैल माह का खाद्यान्न मई में दिया गया. ई-पॉश मशीन में ऑप्शन है कि अप्रैल का अनाज उसी माह वितरित हो. अप्रैल महीने का अनाज मई में वितरण करने का ऑप्शन नहीं है. इस वजह से अनाज वितरण में तकनीकी गतिरोध बना हुआ है. बयान में ई-पॉश मशीन की 5.3 वर्जन सरलीकरण करने की मांग की गई है. उल्लेखनीय है कि एसएफसी गोदाम से जनवितरण">https://hindi.news18.com/news/jharkhand/dumka-corruption-in-dakiya-yojna-2-get-840-kilograms-rice-after-2-years-know-full-story-nodmk3-3889800.html">जनवितरण

प्रणाली के दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए डोर स्टेप डिलेवरी सिस्टम लागू है. इसके तहत डोर स्टेप डिलेवरी के लिए चयनित ट्रांसपोर्टरों को समय पर खाद्यान्न जनवितरण प्रणाली के दुकानों तक पहुंचाना पड़ेगा. इसके बाद भी अनाज पहुंचाने में लेटलतीफी हो रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=305652&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : विधायक की पहल पर 11 साल बाद जेल से रिहा हुए तीन विचाराधीन कैदी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही