Search

 
 
 

जामताड़ा : डीलर एसोसिएशन ने 60 से ज्यादा उम्र के पीडीएस डीलर की मौत होने पर आश्रित को डीलरशिप नहीं मिलने का किया विरोध

 
Jamtara : जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की बैठक 19 अगस्त को गांधी मैदान में हुई. बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया ने की. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर पंचायत के पीडीएस डीलर शामिल हुए. बैठक में झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग से जारी झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2022 का विरोध किया गया. इस एक्ट के तहत 60 से ज्यादा उम्र के पीडीएस डीलर के मृत्यु होने पर अनुकंपा के आधार पर उसके आश्रित को डीलरशिप नहीं मिलेगी. इस एक्ट को लेकर पीडीएस डीलरों में आक्रोश है. बैठक में इस नियम को वापस लेने की मांग की गई. वापस नहीं लेने पर पीडीएस डीलर आंदोलन छेड़ेंगे तथा जरूरत पड़ने पर अदालत का भी दरवाजा खटखटाएंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 अगस्त को एसोसिएशन की राज्यस्तरीय बैठक धनबाद जिले में होगी. जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी. मौके पर एसोसिएशन के जिला सचिव अनिल कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी देव कुमार साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश कुमार जैन, महेंद्र यादव, सौरव मंडल, कृष्णा मुर्मू, पांडव यादव, सामंतो गोराई, सरफुद्दीन अंसारी, मुकुंद बिहारी पंडित, कार्तिक दत्ता, शंभूनाथ राय, मधुसूदन मंडल, तपन गोन, किशोर पांडे, सुभाष मरांडी, सत्यनारायण टिबरेवाल समेत अन्य डीलर मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=392475&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : केंद्र की मोदी सरकार जनता से कर रही वादाखिलाफी- फुरकान अंसारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही