Search

 
 
 

जामताड़ा : नदी की तेज धारा में बहने से मजदूर की मौत

 
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)- नदी की तेज धारा में बहने से जामताड़ा प्रखंड के बीरगांव तलडंगा निवासी इस्तिफाक अंसारी (32) की मौत हो गई. स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर उसे नदी से निकाला. नदी से निकाले जाने तक उसकी मौत हो चुकी थी. हादसे की खबर पाकर जामताड़ा थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया. मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. उसके तीन बच्चें हैं, जिसमे दो छोटे-छोटे बेटा और एक बेटी है. वह अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था. उसकी मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. स्थानीय समाजसेवी अकबर अंसारी ने जिला प्रशासन से आपदा प्रबंध कोष से तत्काल मृतक परिवार को 4 लाख रुपये नगद, अंबेडकर आवास और पेंशन स्वीकृत करने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=336800&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : उत्पीड़न के शिकार दलित परिवार का धरना नौंवें दिन जारी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही