Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध स्थिति में मौत

Jamtara : मंडल कारा जामताड़ा में संदिग्ध स्थिति में एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई. मृतावस्था में ही उसे 29 अगस्त की सुबह सदर अस्पताल लाया गया. मृतक का नाम चिराउद्दीन अंसारी है, जो नारायणपुर थाना क्षेत्र के पुरनीघाटी का रहने वाला था. उसके विरुद्ध कांड संख्या-89/22 के तहत भादवि की धारा 147,149,341,325,506, 307,302 के अंतर्गत मामला दर्ज है.

जमीन विवाद में हुई थी मारपीट

नारायणपुर थाना क्षेत्र के पुरनीघाटी में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच 24 जुलाई को मारपीट हुई थी. दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हुए थे. मारपीट में घायल तैयब अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे से एक दूसरे पर प्रहार किए. पत्थर भी फेंके गए. मारपीट और हत्या मामले में ही मृतक चिराउद्दीन अंसारी आरोपी थी एवं 24 जुलाई के बाद उसे गिरफ्तार कर मंडल कारा लाया गया था.

क्या कहते हैं जेलर

जेलर बृजनंदन कुमार का कहना है कि विचाराधीन कैदी की मौत बीमारी से हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=396995&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : तहरीक ए उर्दू तंजीम ने उर्दू स्कूलों के साथ भेदभाव बरतने का लगाया आरोप, दिया धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही