Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा: कृषि निदेशक के जारी आदेश के विरोध में प्रदर्शन

Jamtara: कृषि निदेशक के जारी आदेश के विरोध में 4 मई को झारखंड राज्य जनसेवक संघ ने समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. जिला सचिव चंचल दास ने कहा कि हम सभी वर्ष 2012 में कृषि व गन्ना विकास विभाग द्वारा 1836 जनसेवकों की बहाली 2400 रुपए के ग्रेड पे पर ली गई थी. 10 वर्ष नौकरी करने के बाद जब हमें प्रमोशन और एमएसीपी का समय आया तो अचानक से कृषि निदेशक ने ग्रेड पे 2400 सौ से घटाकर 2000 कर दिया.इस आदेश से रोष है वहीं जनसेवक आहत और छला महसूस कर रहें हैं. आंदोलन के बाद भी निदेशक ने जारी आदेश वापस नहीं लिया तो 08 मई को समाहरणालय के पास मशाल जुलूस निकाली जाएगी. 09 मई को सभी जनसेवक हड़ताल पर चले जाएंगे. अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी ने जनसेवकों के इस आंदोलन में सम्पूर्ण सहयोग देते हुए और धारदार आंदोलन करने की बात कही. मौके पर विश्वजीत दुबे, रीमा कुमारी, रूपाली मुर्मू, संजय कुमार, अजय दास, स्वर्ण मरांडी, संदीप कुमार दास, बादल चंद्र दत्ता, सदानंद माहता, पार्थ कुमार मंडल, अनुज कुमार साह आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=626639&action=edit">यह

भी पढ़ें:जामताड़ा : बेकाबू ट्रक ने स्कूटी को कूचला, एक ही परिवार के चार की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही