Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा उपायुक्त ने किया कुष्ठ आश्रम का निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Jamtara : उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने रविवार 30 जनवरी को मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम का निरीक्षण किया. डीसी ने आश्रम में निवास कर रहे लोगों की समस्या का निवारण करने का निर्देश नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया. आश्रम के लोगों ने डीसी, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा का स्वागत किया. डीसी ने कुष्ठ कॉलोनी के लोगों में माइक्रो रबर चप्पल, सेल्फ केयर किट में प्लास्टिक का टब, रबर बॉल, ब्रश व प्लास्टिक के मग का वितरण किया. उन्होंने कुष्ठ आश्रम के लोगों की विभिन्न समस्याएं सुनी एवं कुछ समस्या का त्वरित निष्पादन भी किया. कई लोगों की पेंशन, राशन कार्ड की समस्या का समाधान किया. डीसी ने ठंड से बचने की अपील की तथा नगर परिषद की ओर से कंबल का वितरण किया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त मेडिकल टीम ने कुष्ठ कॉलोनी के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की एवं उचित परामर्श दिया. मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, मनोज कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-car-parked-outside-the-house-was-set-on-fire-in-hill-colony/">धनबाद

: हिल कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी कार को लगा दी आग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही