Search

 
 
 

जामताड़ा : देवीसन हांसदा बने जामताड़ा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष, निर्मल सोरेन बने उपाध्यक्ष

 
Jamtara : जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत दुलाडीह पंचायत भवन में 27 जुलाई को मालती सोरेन की अध्यक्षता में मुखिया संघ की बैठक हुई. बैठक में उपस्थित सभी नवनिर्वाचित मुखिया ने संघ को सुचारू रूप से चलाने और संगठन को सशक्त बनाने के लिए कमेटी गठन करने का निर्णय लिया. सभी ने सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया. चंद्रदीपा पंचायत के मुखिया देवीसन हांसदा सर्वसम्मति से मुखिया संघ के अध्यक्ष चुने गये. सोनबाद पंचायत के मुखिया निर्मल सोरेन को उपाध्यक्ष, पंजनियां पंचायत के मुखिया नरेंद्र मुर्मू को सचिव, लाधना पंचायत की मुखिया पार्वती सोरेन को कोषाध्यक्ष, सुपायडीह पंचायत की मुखिया स्टेनशिला हेम्ब्रम को उप कोषाध्यक्ष, दुलाडीह पंचायत की मुखिया मालती सोरेन को उपसचिव चुना गया. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस दौरान अध्यक्ष देवीसन हांसदा ने कहा कि इमानदारी पूर्वक वो अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के तहत मुखिया को मिले अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से मुखिया तारामणि मरांडी, जिबोती सोरेन, सरोज हेंब्रम, सिवधन हांसदा, मनोरजंन मरांडी, जोसेफ मुर्मू, खुशबू टुडू सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=370741&action=edit">यह

भी पढ़ें :जामताड़ा : ग्रामीणों का आरोप, पीडीएस डीलर कर रहा प्रति यूनिट तीन किलो अनाज की कटौती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही